न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ की हत्या कर दी गयी है। आरोपी रीड-जॉन ने कथित रूप से लूट के प्रयास के दौरान सीईओ को गोली मारी दी।
ऑरेक्स लैबोरेट्रीज के प्रमुख 54 वर्षीय श्री रंगा अरवापल्ली की मंगलवार की सुबह उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। भारतीय मूल के सीईओ कसीनो से लगभग 10,000 डॉलर जीतने के बाद अपने घर पहुंचे थे। काउंटी अभियोजक योलान्डा सिस्कोन और प्लेन्सबोरो के पुलिस प्रमुख फ्रेड टेवेनर ने संयुक्त बयान जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमलावर जेकाई रीड-जॉन ने अरवापल्ली को कसीनों में बड़ी मात्रा में पैसे जीतते हुए देखा।
जिसके बाद वह लूट के इरादे से अरवापल्ली का पीछा करते हुए प्लेन्सबोरो स्थित उनके घर तक पहुंच गया। यहां लूटपाट का विरोध करने पर उसने गोली मारकर रंगा अरवापल्ली की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रंगा अरवापल्ली को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पेंसिल्वेनिया में स्थानीय अधिकारियों ने हत्यारोपी रीड-जॉन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मामले की सुनवाई के लिए न्यू जर्सी भेजने की तैयारियां की जा रही है। अमेरिका में जब किसी व्यक्ति को दूसरे राज्य में अपराधों के लिए एक राज्य में गिरफ्तार किया जाता है, तो अधिकारियों को जांच या मुकदमे के अधिकार क्षेत्र में लाने के लिए अदालत में प्रत्यर्पण प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।