यूपी ने 3 करोड़ टीकाकरण पर सबसे पहले मारी थी बाजी, महाराष्ट्र सरकार डिलीट किया ट्विट

लखनऊ/मुम्बई। कोरोना से बचाव के लिए देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में गलत आंकड़े देकर महाराष्ट्र फंस गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय द्वारा मंगलवार को ट्वीट किया गया कि देश में सर्वाधिक तीन करोड़ लोगों को टीके की दोनों डोज महाराष्ट्र में लगाई गई हैं। जबकि यूपी में बीते सोमवार को ही तीन करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई जा चुकी थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। आखिरकार ट्वीट को डिलीट कर दिया।

टीकाकरण अभियान में यूपी शुरुआत से ही अव्वल चल रहा है। मंगलवार को 9.41 लाख टीके लगाए जाने के साथ यहां अब तक कुल 12.76 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 9.68 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली और 3.08 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। सबसे ज्यादा टीके लगाने के साथ-साथ सर्वाधिक लोगों को दोनों डोज लगाई गई है।

वहीं महाराष्ट्र में अब तक 9.62 करोड़ टीके लगाए गए हैं। इसमें 6.61 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और 3.01 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। ऐसे में टीके की दोनों डोज लगाने के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, यूपी में 21 फीसद लोगों ने लगवाई टीके की दोनों डोज, एक नवंबर से तेजी: यूपी में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 12.76 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

अब तक 9.68 करोड़ लोगों ने पहली और 3.08 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों को टीके लगाए जाने हैं। अभी तक 66 फीसद लोगों ने टीके की पहली और 21 फीसद लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। अब एक नवंबर से टीकाकरण अभियान और तेज किया जाएगा।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version