कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे, WHO ने की भारत की तारीफ

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से दूर भगाने को चलाए गए टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद देश ने इस राह में एक मील का पत्‍थर स्‍थापित किया है। 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूकर भारत ऐसा कारनामा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इस खास मौके पर भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बधाई दी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सौ करोड़ डोज का आंकड़ा छूने पर सभी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर कोरोना महामारी को जल्‍द हराना होगा।

WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने भारत को बधाई देते हुए कहा कि भारत को एक और मील का पत्थर साबित करने के लिए बधाई एक अरब वैक्सीन डोज लगाई गई है। उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए आगे कहा कि कम समय में असाधारण उपलब्धि मजबूत राजनीतिक नेतृत्व, अंतर-क्षेत्रीय अभिसरण, संपूर्ण स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कार्यबल के समर्पित प्रयासों के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति को देश की सराहनीय प्रतिबद्धता के संदर्भ में देखा जाना चाहिए और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाने चाहिए कि ये जीवन रक्षक टीके विश्व स्तर पर उपलब्ध हों।

वहीं पीएम मोदी ने डॉक्टरों, नर्सों और उन सभी को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने इस उपलब्धि को पाने के लिए काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”भारत का इतिहास, हम 130 करोड़ भारतीयों की भारतीय विज्ञान, उद्यम और सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।”

100 करोड़ डोज पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। वे यहां करीब 20 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने हेल्थकेयर वर्कर्स से बात की। कुछ दिव्यांगों और अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और दूसरे स्टाफ से भी बात की।

किन राज्यों में सबसे कम आबादी वैक्सीनेट हुई?
आबादी के लिहाज से सबसे कम वैक्सीनेशन उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हुआ है। इन तीनों राज्यों की केवल 12% आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हुई है। झारखंड की 36% आबादी ऐसी है जिसे वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है, तो बिहार की 37% आबादी को वैक्सीन की एक डोज दी गई है। वहीं, UP की 40% आबादी को वैक्सीन की एक डोज दी गई है।

हालांकि, देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज भी उत्तर प्रदेश में लगाई गई हैं। फिर भी 23 करोड़ आबादी वाले राज्य के लिहाज से ये काफी कम है। सबसे अच्छी रफ्तार वाले टॉप-8 जिलों में भी UP का नोएडा शामिल है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version