सिद्धू ने कहा- कांग्रेस मरती है तो मरे, चन्‍नी के बारें में आपत्तिजनक टिप्‍पणी भी की

चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू नए विवादों में फंस गए है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि कांग्रेस मरती है तो मरे। इसके साथ ही इसमें उनकी सीएम पद के लिए छटपटाहट भी दिखी है। उन्‍होंने पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी पर हमला कर दिया और आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया। सिद्धूू बोले कि यही हाल रहा तो 2022 के चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डूबाएगा।

कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब का मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाए जाने से नाराज सिद्दू ने कहा, ‘मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस’। इतना ही नहीं, एक वायरल वीडियो में गुरुवार को सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कोअपशब्द कहते भी दिखाई दिए। सिद्धू इस वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि चन्नी 2022 में कांग्रेस की नैया डुबो देंगे। ये वीडियो पंजाब के जीरकपुर का है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में चन्नी सरकार में हो रही नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धू ही इस पद पर बने रहेंगे, उन्हें मना लिया गया है। इससे पहले सिद्धू लगातार पंजाब डीजीपी और एजी को हटाने की मांग कर रहे थे। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी आरोप लगाते रहे हैं।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version