गांधीनगर नगर निगम: भाजपा का जलवा, कांग्रेस-आप को नुकसान

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने परचम लहराया है। भाजपा 44 सीटों में से 40 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को कुल तीन सीटों पर जीत मिली है। जबकि आम आदमी पार्टी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह पहली बड़ी जीत है।

रविवार को गांधीनगर में मतदान हुआ था, मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 फीसदी रहा था। मंगलवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई थी। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे। मैदान में अन्य उम्मीदवारों में बसपा के 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो, अन्य दलों के छह और 11 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। लेकिन भाजपा ने यहाँ बड़ी जीत दर्ज की। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना रखी थी। चुनाव में बढ़त के बाद गांधीनगर में मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। समर्थक ढोल नगारे की धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगा रहे हैं।

गांधीनगर महानगर पालिका में दो लाख 80 हजार मतदाता है। 11 वार्ड की 40 सीटों के लिए 161 प्रत्याशी मैदान में थे। गांधीनगर महानगर पालिका का चुनाव हर बार रस्साकशी भरा होता है। पिछले चार चुनाव में भाजपा को यहां बहुमत नहीं मिला लेकिन हर बार महापौर भाजपा का ही चुना जाता है। हालांकि पिछली बार गांधीनगर नगर निगम में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। तब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को 16-16 सीटें मिली थीं। हालांकि कांग्रेस के पार्षद प्रवीण पटेल ने पाला बदल लिया था और भाजपा की मदद से मेयर बन गए थे।

ये नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए करारा झटका हैं जो भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लगातार दावे कर रही है। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को भी इस चुनाव परिणाम से झटका लगा है। बता दें कि सूरत नगर निकाय के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कुल 27 सीटें जीतकर चर्चा बटोरी थी। इस बार भी आम आदमी पार्टी पर सभी की नजरें थीं, लेकिन वह सूरत वाला नतीजा गांधीनगर में नहीं दोहरा पाई।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version