देश के 30 जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामले कम हुए हैं। बीते 24 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के करीब 20 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश के कम से कम 30 जिले ऐसे हैं जहां कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत या उससे ज्यादा है। जबकि देश के पॉजिटिविटी रेट में पिछले पांच महीने से गिरावट देखी जा रही है। इन 30 जिलों में से 13 जिले अकेले सिर्फ केरल से हैं।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच नए मामलों में कमी जारी है। देश में 200 दिनों बाद कोरोना के एक्टिव केस सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में फिलहाल 2 लाख 64 हजार 458 लोगों का इलाज चल रहा है। जो 200 दिनों में सबसे कम है।इसके साथ अब तक देश में 3 करोड़ 31 लाख 21 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि अब तक 4 लाख 48 हजार 997 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। नए मामलों के बाद देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बीते एक दिन में 6 हजार 99 की कमी आई है। वहीं देश में अब तक कुल पुष्ट मामलों की संख्या 3 करोड़ 38 लाख 34 हजार 72 हो गई है।

केरल में 12,297 नए मामले, 74 की मौत
केरल में रविवार को कोविड-19 के 12,297 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47,20,233 हो गई, जबकि 74 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 25,377 हो गई है। केरल में कुल 13 जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमण है। उसके अलावा मिजोरम आठ जिले, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में तीन-तीन, सिक्किम में दो और मेघालय में कोरोना का खतरा अब भी बढ़ा हुआ है।

पांच राज्यों में 50,000 से 100,000 सक्रिय कोविड -19 मामले हैं। महाराष्ट्र में 40,252 सक्रिय मामले हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 17,192, मिजोरम में 16,841, कर्नाटक में 12,594 और आंध्र प्रदेश में 11,655 मामले हैं। हालांकि देशभर के सबसे अधिक सक्रिय मामले फिलहाल केरल में ही हैं। यहां 1,44,075 एक्टिव केस हैं। जो पूरे देश के 52.01 प्रतिशत के बराबर हैं।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version