अखिलेश को ईवीएम का डर, बोले- ईवीएम हटी तो बनेगी सपा सरकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी बैलेट पोल हार जाएगी। EVM हटाने से समाजवादी पार्टी को फिर से सरकार बनेगी। अखिलेश ने कहा कि अमेरिका जैसा देश बैलेट का इस्तेमाल कर रहा है।

लखनऊ में अखिलेश यादव ने अखिलेश यादव ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कही। उन्होंने नारा दिया कि ईवीएम हटाओ और समाजवादी पार्टी की फिर से सरकार बनाओ। अखिलेश यादव ने भाजपा पर ईवीएम में गड़बड़ी करके चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि अगर बैलेट पोल से चुनाव होते हैं तो भाजपा हार जाएगी। अमेरिका का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया का सबसे ताकतवर देश अगर बैलेट का इस्तेमाल कर सकता है तो फिर अपने देश में क्यों नहीं।

यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हो रहा है गोरखपुर में जहां से मुख्यमंत्री चुनकर आते हैं, जहां मुख्यमंत्री जाकर वापस आते हैं वहां हत्होया जाती है। जिस पुलिस पर भरोसा था उसी ने जान ले ली और अभी भी फरार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी भाजपा के रिश्तेदार हैं इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अबकी बार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है। उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बिना समय गंवाए अपने अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं, इस कार्य में कोई कोताही न हो, बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए और कार्यकर्ता यह न भूलें कि उन्हें ऐसा अवसर दोबारा मिलने वाला नहीं है।’

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version