भाजपा नेता की पिटाई मामले में दरोगा और 3 सिपाही निलंबित

चंदौली। यूपी में भाजपा नेता की पिटाई मामले में दरोगा और तीन सिपाही पर गाज गिर गई। शुक्रवार को चारों को निलम्बित कर दिया गया है। मंगलवार रात घटी घटना के बाद एसआई और सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

चंदौली जिले के सैयदराजा थाने में भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया उर्फ़ टुन्नू की कथित पिटाई के मामले में एसआई जयप्रकाश यादव और तीन सिपाहियों शैलेंद्र यादव, सत्यलोक, कृष्ण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एसआई को लाइन हाजिर भी किया गया था। प्रकरण में एसआई की शिकायत पर भाजपा नेता विशाल पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी शिकायत चंदौली के भाजपा नेताओ ने सीएम योगी से की। जिसके बाद पुलिस बैकपुट पर आ गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने स्थानीय पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया। कहा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस 24 घंटे बाद यह कार्रवाई करती है और तहरीर में दिखा रही कि इंसास राइफल छीनने का प्रयास किया, आरक्षी का गला दबाया गया। कहीं कोई मेडिकल नहीं हुआ तो गंभीर धाराओं में मुकदमा कैसे दर्ज हो गया। यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

दरअसल टुन्नू किसी मामले में पैरवी के लिए दो पक्षों को लेकर मंगलवार रात सैयदराजा थाने गए थे। वहां तीनों आपस में ही बहस करने लगे। तब ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उन्हें धीरे बोलने को कहा। इसी बात को लेकर भाजपा नेता सिपाही से उलझ गए। बाद में दरोगा जयप्रकाश यादव से भी कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि एसआई और सिपाहियों ने बंद कमरे में टुन्नू मद्धेशिया की पिटाई कर दी।

इसके बाद टुन्नू ने अपने समर्थकों और पदाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता थाना पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को कर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ अनिल राय भी सैयदराजा थाना पहुंचे। मामले को देखते हुए सदर सीओ अनिल राय ने कहा कि उपनिरीक्षक व कांस्टेबल की जांच कराई जाएगी।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version