गाजियाबाद: पुलिसकर्मी पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

गाजियाबाद। लिंक रोड थाने के एक सिपाही पर महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता के पति की तरफ से शिकायत दी गई है।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 पुलिस चौकी के सिपाही विजेंद्र सिंह के खिलाफ पीड़ित महिला के पति ने शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि सिपाही ने मंगलवार रात चाय बेचने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित सिपाही भाग गया।

वहीं, इस मामले में पीड़ित महिला के पति ने लिंक रोड थाने में मामले की लिखित शिकायत दी है। इस मामले में लिंक रोड थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने मामले में आरोपित सिपाही विजेंद्र सिंह पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी है। आरोप के मुताबिक पीड़ित महिला के पति ने इस घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई थी लेकिन पुलिस ने वीडियो डिलीट करवा दिया।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version