सिद्धू पर भारी पड़े कैप्टन… गाँधी परिवार से मिलने आए सिद्धू को नहीं मिला भाव

पढ़िये सुदर्शन न्यूज की ये खास खबर….

कुछ दिनों पहले तक पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस आलाकमान के खास माने जा रहे थे। जिसके जरिए गांधी परिवार ने राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को घुटनों पर ला दिया था। वहीं अब गांधी परिवार लगातार सिद्धू को दरकिनार कर रहा है। क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक और बड़ा झटका दिया है। दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू पिछले दिनों से दिल्ली में थे और कांग्रेस आलाकमान से मिलना चाहते थे। लेकिन गांधी परिवार के किसी भी सदस्य ने सिद्धू को मिलने का समय नहीं दिया है। चर्चा है कि राज्य में कांग्रेस भी सिद्धू को किनारे करना चाहता है। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू ने कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद राज्य में कांग्रेस की स्थिति और ज्यादा खराब हो रही है।

दरअसल पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन इसी बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने एक और बड़ा झटका दिया है। जबकि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने साफ कर दिया था कि राज्य में सीएम का चेहरा बदला नहीं जाएगा। जिसे सिद्धू के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है।

क्योंकि सिद्धू राज्य में चुनाव से पहले कैप्टन को सीएम के पद से हटाना चाहते थे और इसके लिए सिद्धू गुट के नेताओं ने लॉबिंग करनी भी शुरू कर दी थी। हालांकि अब सिद्धू को ही आलाकमान ने झटका दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू पिछले दिनों से दिल्ली में थे और कांग्रेस आलाकमान से मिलना चाहते थे लेकिन किसी ने उन्हें समय नहीं दिया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी हाईकमान ने अपॉइंटमेंट नहीं दिया था और न ही सिद्धू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर सके। ऐसी स्थिति में निराश सिद्धू पंजाब लौट आए हैं। जबकि पंजाब में सिद्धू की प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए प्रियंका गांधी की अहम भूमिका मानी जाती है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में यहां पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की शिकायत करना चाहते थे।

साभार-सुदर्शन न्यूज

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version