कोरोना देश में:42530 नए मरीज मिले, केरल में सबसे ज्यादा 23676 केस; देश में एक दिन पहले सिर्फ 30530 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

पढ़िये दैनिक भास्कर की ये खास खबर….

देश में कोरोना के केस में एक दिन की गिरावट के बाद फिर उछाल आया है। मंगलवार को 42,530 मरीज मिले। सोमवार को 30,029 मामले दर्ज हुए थे। बीते 24 घंटे में 36,552 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 561 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,396 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब 4.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां मंगलवार को 23,676 नए केस आए। सोमवार को यह आंकड़ा 13,984 था। राज्य के एक्टिव केस में भी 9,959 का बड़ा उछाल आया है। अब यहां 1.73 लोगों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,530
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,552
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 561
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.17 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.09 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.25 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां मंगलवार को 23,676 लोग संक्रमित पाए गए। 15,626 लोग ठीक हुए और 148 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,104 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.72 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 6,005 लोग संक्रमित पाए गए। 6,799 लोग ठीक हुए और 177 की मौत हो गई। यहां अब तक 63.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 74,318 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. कर्नाटक
यहां मंगलवार को 1,674 लोग संक्रमित पाए गए। 1,376 लोग ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। यहां अब तक 29.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,650 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 24,280 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां मंगलवार को 142 नए केस दर्ज हुए। इस दौरान 177 लोगों ने कोरोना को मात दी और 2 की मौत हुई। अब तक यहां 10.02 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 9.87 लाख लोग ठीक हुए हैं। 13,530 लोगों की संक्रमण से जान गई है। यहां 1,881 लोगों का इलाज चल रहा है।

5. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 62 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 34 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,765 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 672 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
दिल्ली का मंगलवार 50 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 65 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,058 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 519 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 18 नए मामले सामने आए और 11 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 139 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 42 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 226 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

9. राजस्थान
यहां मंगलवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 32 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 220 मरीजों का इलाज चल रहा है। साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version