Army Recruitment Rally 2021: दिल्ली, हरियाणा समेत कई जगहों पर सेना भर्ती रैली, देखें जरूरी डीटेल्स

पढ़िये नवभारत टाइम्स की ये खास खबर….

Army Recruitment Rally 2021, Sena Bharti 2021: भारतीय सेना (Indian Army) दिल्ली, हरियाणा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में भर्ती रैली (Sena Bharti Railly 2021) का आयोजन करने जा रही है। इंडियन आर्मी भर्ती होने का सपना देख रहे नौजवानों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2021 या इससे पहले तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन पहले आर्मी भर्ती रैली 2021 (Indian Army Bharti 2021 Rally) की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं। भर्ती नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

भारती सेना भर्ती रैली 2021 कब और कहां?

इस आर्मी रैली 2021 का आयोजन 06 से 16 नवंबर 2021 तक होगा, जिसके माध्यम से सिपाही (फार्मा कैटेगरी) पदों पर भर्ती की जाएगी। वेन्यू की जानकारी एडमिट कार्ड पर मिलेगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एक सप्ताह के अंदर उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?
सिपाही (फार्मा) – 12वीं पास होने के साथ-साथ स्टेट फार्मासी काउंसिल या फार्मासी काउंसिल ऑफ इंडिया से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ डी. फार्मा पास होनी चाहिए। इसके अलावा, बी फार्मा में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।

चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन चार चरणों में परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा, जिसमें पहला चरण फिजिकल फिटनेस टेस्ट, दूसरा चरण फिजिकल मैजरमेंट और तीसरा चरण मेडिकल टेस्ट है जोकि रैली के दौरान होंगे। इसके बाद, लिखित परीक्षा होगी। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CCE) के लिए वेन्यू, लोकेशन, तारीख और समय की जानकारी रैली के दौरान और एडमिट कार्ड के माध्यम से दे दी जाएगी।

साभार-नवभारत टाइम्स

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version