यूरोप के 2 देशों में बाढ़ से तबाही, जर्मनी में 80 लोगों की मौत, बेल्जियम में बही कारें…

पढ़िये वेबदुनिया की ये खास खबर….

बर्लिन। यूरोप के जर्मनी और बेल्जियम में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से तबाही मची हुई है। जर्मनी में देश में वर्षाजन्य हादसों में अब तक 80 लोग की मौत हो गई जबकि बेल्जियम में बाढ़ ने 11 लोगों की जान ले ली।

जर्मनी के नॉर्थ-राइन वेस्टफेलिया, राइनलैंड-पैलेटिनेट और सारलैंड बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां की नदियां उफान पर है। बाढ़ के कारण कई इमारतें ढह गई। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए हैलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। आज भी यहां भारी बारिश का अनुमान है।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भी बाढ़ की स्थिति को तबाही बताते हुए कहा कि उन्हें इस आपदा से गहरा धक्का लगा है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साभार वेबदुनिया

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स मेंलिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Exit mobile version