अयोध्या : 2023 में खुलेंगे राम मंदिर के द्वार, होंगे राम लला के दर्शन

पढ़िये वेबदुनिया की ये खास खबर….

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट की अयोध्या में हुई बैठक में यह तय हुआ है कि 2023 तक दर्शनार्थियों के लिए नवनिर्मित राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे और भगवान का दर्शन-पूजन शुरू हो जाएगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को कहा कि 2023 में श्रद्धालु अयोध्या स्थित अपने आराध्य राम लला के दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थियों के लिए नवनिर्मित मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 के अंत तक पूरे 70 एकड़ के राम जन्मभूमि परिसर को पूरी तरह विकसित कर लिया जाएगा।

राय ने कहा कि 2025 में राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। पूरे परिसर में जो भी विकास कार्य होने हैं वे पूरे हो जाएंगे। हालांकि 2023 तक दर्शनार्थियों के लिए दर्शन शुरू कर देंगे। साभार वेबदुनिया

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स मेंलिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version