Moradabad: रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुई बिमार मां‚ मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची 3 साल की मासूम

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

महिला के गिरते ही दोनों बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान किसी भी शख्स ने कोरोना के डर से महिला को छूना तक मुनासिब नहीं समझा।

Moradabad news hindi: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रेलवे स्टेशन पर बिमारी और कमजोरी के चलते एक महिला बेहोश हो गई‚ मदद के लिए कोई आगे नही आया तो उसकी 3 साल की छोटी मासूम बच्ची खुद पुलिस को बुलाकर ले आई। जिसके बाद पुलिस ने बेहोश महिला को अस्पताल पहुंचाया।

यह है पूरा मामला

दरअसल यह घटना शनिवार दोपहर की है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर कलियर के लिए निकली थी। महिला के साथ उसका डेढ़ साल का बेटा और 3 साल की बेटी थी। बताया जाता है कि महिला पहले से बिमार थी। रेलवे स्टेशन पर कमजोरी और बुखार के चलते महिला अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ी।

महिला के गिरते ही दोनों बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान किसी भी शख्स ने कोरोना के डर से महिला को छूना तक मुनासिब नहीं समझा। काफी देर रोने के बाद 3 साल की मासूम बच्ची को कुछ पुलिसकर्मी स्टेशन पर दिखाई दिए। बच्ची तुरन्त रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिस कर्मियों को पास पहुंची और एक पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर अपनी मां के पास ले आई।

महिला की हालत को देखते ही पुलिसकर्मियों को पूरी घटना पल भर में समझ आ गई। उन्होंने तुरंत बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों बच्चों को भी खाना खिलाया। सोमवार को इस महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिसके बाद यह पूरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है। सोशल मीडिया पर लोग यूपी पुलिस और छोटी मासूम बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version