2016 से अब तक 323 रूपए बढ़े रसोई गैस के दाम‚ सिलेंडर बेचकर दोबारा चूल्हे की तरफ लौट रहे हैं लोग

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

मई 2016 में रसोई गैस सिलेंडर के दाम महज 509 रूपए थे। अब दाम बढ़कर 832.50 रूपए हो गए हैं। यानि तब से लेकर अब तक कुल 323.50 पैसे प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। खास बात ये है कि तब सब्सिडी मिलती थी और सब्सिडी भी पूरी तरह से खत्म है।

New Delhi: कोरोना काल के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे आम आदमी पर चारों तरफ से महंगाई की मार पड़ती जा रही है। दूध‚ डीजल- पेट्रोल‚ खाने का तेल और अब रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। एक जुलाई से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 25.50 बढ़ा दी गई हैं। नई कीमतों के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की 832.50 रूपए का हो गया है। [Latest LPG Price hindi news]

इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर में भी 43.50 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर 1548.50 रूपए का हो गया है। चारों तरफ से बढ़ रही महंगाई का कहीं कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। सरकार हर कदम पर चुप्पी साधे हुए हैं।

एक साल में ही 140.50 रूपए की बढ़ोतरी

आपको बता दें कि जनवरी से लेकर एक जुलाई तक सात बार गैस के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। जिसमें कुल 140.50 रूपए गैस सिलेंडर महंगा हो चुका है। कीमतें बढ़ने से घर से लेकर बाहर तक खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। रेस्तरां होटल या ढाबे पर खाना खाना बजट से बाहर होने लगा है। लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो गई हैं।

अप्रैल 2020 से सब्सिडी पूरी तरह से खत्म

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने अप्रैल 2020 से घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। मध्यम वर्ग के लोगों को पहले सब्सिडी का सहारा मिल जाता था लेकिन अब वह पूरी तरह से खत्म हो चुका है। मोदी सरकार ने शुरू में स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने के लिए सक्षम लोगों से आह्वान किया। तर्क दिया गया था कि सरकार बड़े लोगों के सब्सिडी छोड़ने से गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी रसोई गैस उपलब्ध करा रही है।

चूल्हे की और लाैट रहें है लोग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी अपने पहले कार्यकाल के दौरान एक मई 2016 से यूपी के बलिया से उज्ज्वला योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवार की महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में भोजन पकाने की उपलब्धता को सुनिश्चित करना था। योजना के अनुसार लाखों परिवारों को सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई थी।

महंगाई के चलते सिलेंडर रिफिल नही हुआ तो चूल्हे पर खाना बनाती महिला‚ फोटो- आँखों देखी Live

सकार के इस फैंसले से हजारों गरीब परिवार की महिलाओं ने रसोई गैस को चूल्हे के विकल्प के तौर अपना लिया था। इन घरों में चूल्हा जलाना पूरी तहर से बंद हो गया था। लेकिन लगातार आसमान छूती कीमतों की वजह से गैस सिलेंडर रिफिल कराना अब इन परिवारों के बस के बहार हो गया है जिसके चलते इन लोगों ने गैस सिलेंडरों को बेंच दिया है और दोबारा से चूल्हे की तरफ लौट आएं हैं।

मई 2016 में रसोई गैस सिलेंडर के दाम महज 509 रूपए थे। अब दाम बढ़कर 832.50 रूपए हो गए हैं। यानि तब से लेकर अब तक कुल 323.50 पैसे प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। खास बात ये है कि तब सब्सिडी मिलती थी और सब्सिडी भी पूरी तरह से खत्म है। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version