महिला ग्राम प्रधान ने बदली ग्राम पंचायत की तस्वीर

पढ़िए  दैनिक जागरण की ये खबर…

लोनी : मेवला भट्टी ग्राम पंचायत ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना वर्ष 2020-21 में चयनित 301 ग्राम पंचायतों में सर्वाधिक अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गांव की महिला ग्राम प्रधान ने योजना में पुरस्कार के रूप में मिलने वाले एक करोड़ रुपये की धनराशि से बच्चों के लिए आधुनिक पुस्तकालय, जल संरक्षण आदि विकास कार्य कराने की बात कही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत में गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने के निर्देश दिए थे। प्रदेश सरकार के निर्देश पर अधिकारियों ने वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत का सर्वे कर गांव में शौचालय निर्माण, विकास कार्य, स्वच्छता कार्यक्रम, शिक्षा व कुपोषण समेत 28 बिदुओं की जांच की। ग्राम प्रधान बृजेश बैंसला ने बताया कि वर्तमान में गांव की आबादी करीब पांच हजार और क्षेत्रफल 164.112 हेक्टेयर है। आधुनिक दौर में विकास का अर्थ सिर्फ नाली-खड़ंजा व सीसी रोड बनवाने तक सीमित नहीं है। गांव की गलियों को रात में प्रकाशमान करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पुरस्कार में मिलने वाली धनराशि से ग्राम सचिवालय, आधुनिक पुस्तकालय, तालाब का सुंदरीकरण व जल सरंक्षण की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि गांव में कराए गए विकास कार्य के लिए उन्हें दीनदयाल उपाध्याय सशक्तीकरण पुरस्कार व मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का मौका मिलेगा। वर्जन.. सरल भाषा व मिलनसार रवैये से ग्रामीणों ने बृजेश को तीसरी बार ग्राम प्रधान चुना है। गांव में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता व हरियाली है।

– लक्ष्मण, ग्रामीण लोनी ब्लाक के मेवला भट्टी गांव की महिला प्रधान ने लगन व मेहनत से ग्राम पंचायत की नई तस्वीर बनाई है। बीते तीन वर्षों के विकास कार्यों की रिपोर्ट पर ग्राम पंचायत मेवला भट्टी को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ पंचायत के रूप में चुना गया है।

-अजितेश सिंह, खंड विकास अधिकारी- साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version