नई दिल्ली, एजेंसी। देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है लेकिन दिल्ली में अभी भी लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी छह दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। इसके अलावा बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है और इसी के साथ ऐसे जिलों में येलो चेतावनी भी जारी की है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है।एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के दक्षिणी तट और इससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में बारिश गिरने की भी संभावना है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी भी लोगों को मानसून के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के उत्तरी जिलों, पश्चिम बंगाल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

जानें- अगले चार दिन कर कैसा रहेगा देश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान 1 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इधर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित पर राजस्थान व मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और हल्का गर्म रहेगा। अगले 4 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 28 जून को अरुणाचल प्रदेश; 30 जून और 1 जुलाई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को मौसम की ताजा जानकारी अपडेट की। जिसके तहत एक जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी जारी की गई है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी रहेगी गर्मी

इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और हल्का गर्म रहेगा। पश्चिमी हवाओं की वजह से अभी दिल्ली में मॉनसून देरी से आएगा। मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों तक दिल्ली में तेज धूप के आसार हैं। हालांकि शाम में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। अगले चार दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है। साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।