शादी में खाना खत्म होने पर दूल्हे ने किया सास पर हमला, बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

बारात में मौजूद पांच लोगों को खाना नहीं मिला तो दूल्हे सहित लड़के पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

मुजफ्फरपुर: बरात में आए पांच लोगों को खाना नहीं मिला तो दूल्हे सहित लड़के पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा लाख समझाने के बावजूद भी लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ और बारात वापस भेजकर शादी से इंकार कर दिया।समस्या का हल ना होता देख लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित 8 लोगों को बंधक बना लिया

घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। यहां एक गांव में गायघाट के महमपुर सुरा से बरात आई थी। चढत के बाद बारात खाना खाने लगी। लेकिन लड़के पक्ष के कुछ मुख्य मेहमान जयमाला कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से खाना नहीं खा पाए।

इसी बीच अचानक खाना खत्म हो गया और 5 लोग खाना खाए बगैर रह गए। बारात के पांच लोगों को खाना नहीं मिला तो नाश्ता नहीं मिल सका लड़के पक्ष ने जमकर हंगामा कर दिया। इस हंगामे में खुद दूल्हा भी मौजूद रहा। आरोप है की दूल्हे ने अपनी होने वाली सास पर डंडे से हमला कर दिया जिसे लोगों ने पकड़ लिया।

बाद में विवाद इतना बढ़ा की दूल्हे के पिता ने बारत को वापस भेज दिया और खुद भी दूल्हे के साथ गाड़ी में बैठ कर भागने लगे। समझाने के बाद भी जब यह लोग नहीं माने तो लड़की पक्ष ने गाड़ी रोककर आठ लोगों को बंधक बना लिया।

घटनाक्रम के बाद मामले में पंचायत बैठाई गई जिसमें तय किया गया कि शादी में खर्च हुए करीब 6 लाख रुपये लड़का पक्ष लड़की के पिता को देगा। हालांकि देर शाम तक भी रुपयों का इंतजाम नहीं हो सका।

बाद में पैक्स अध्यक्ष सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील राय की पहल पर लड़के के पिता को रुपयों का इंतजाम करने के लिए शाम में छोड़ा गया। जबकि लड़का समेत सात लोग लोग मंगलवार शाम तक बंधक बने हुए थे। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कोई जानकारी होने से इनकार किया है।साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version