प्रेमी ने किया सुसाइड तो लड़की को मौत का जिम्मेदार बताते हुए लोगों ने जबरन भरवा दी शव से मांग

पढ़िये  आँखोंदेखी लाइव की ये खबर

मृतक युवक का अल्पसंख्यक परिवार की एक लड़की से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम थी और धर्म भी अलग-अलग था इसलिए परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। इस बीच लड़की की शादी की बात कहीं और चल रही थी।

Crime news in hindi: वेस्ट बंगाल [West Bengal] के बर्दवान से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से शादी नहीं होने से परेशान प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या [Suside] कर ली। पोस्टमार्टम [Postmortem] के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा तो गांव वालों ने लड़की को मौत का जिम्मेदार बताते हुए मृतक प्रेमी के अंगूठे से लड़की की मांग भरवा दी। मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल मृतक युवक का अल्पसंख्यक परिवार की एक लड़की से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम थी और धर्म भी अलग-अलग था इसलिए परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। इस बीच लड़की की शादी की बात कहीं और चल रही थी। इससे परेशान होकर प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका को व्हाट्सएप पर गले में फंदा डली हुई अपनी फोटो भी भेजी और फिर जान दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे तो एक बार फिर विवाद होने लगा। परिजन और पड़ौसी प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार बताते हुए उसे उसके घर से युवक के शव के पास उठा लाए। बेटी को बचाने के लिए लड़की मां भी चली आई। आरोप है कि लोगों ने दोनों मां बेटी के साथ मारपीट की।

गुस्साए लोगों ने जबरन मृतक प्रेमी के हाथ से लड़की की मांग भरवा दी। मामला सामने आने के बाद लड़की पक्ष ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी अभी तक नही हो पाई है।साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version