‘टूलकिट’ मामले ने पकड़ा तूल, संबित पात्रा के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार, FIR दर्ज कराने को कहा

पढ़िए  नवभारत टाइम्स की ये खबर

भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ हमलावर हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि एक ‘टूलकिट’ के जरिये वह इस मुश्किल समय में पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश रच रही है। वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को झूठा करार दिया। उसने पात्रा और जेपी नड्डा के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही है।

एक टूलकिट का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘अपमानित और बदनाम’ करने की कोशिश की है।
नई दिल्‍ली ‘टूलकिट’ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। एक टूलकिट का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘अपमानित और बदनाम’ करने की कोशिश की है। कांग्रेस इस पर भड़क गई है। उसने पलटवार किया है।
कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ‘टूलकिट’ से जुड़े भाजपा के दावे को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ‘फर्जी टूलकिट’ को प्रचारित करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ ‘जालसाजी’ की एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
क्‍या है कांग्रेस का कहना?
गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘भाजपा ‘कोविड कुप्रबंधन’ पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है। इसे कांग्रेस के शोध विभाग से जोड़ रही है। हम जालसाजी को लेकर जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं।’
उन्होंने दावा किया, ‘हमारा देश कोविड की तबाही का सामना कर रहा है, ऐसे समय लोगों को राहत प्रदान करने की बजाय भाजपा बेशर्मी के साथ फर्जीवाड़ा कर रही है।’
क्‍या है पूरी कहानी?
भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘गिद्धों की राजनीति’ उजागर हुई है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसके लिए एक ‘टूलकिट’ का हवाला दिया। उन्‍होंने दावा किया किया महामारी के इस मुश्किल समय में कांग्रेस देश और प्रधानमंत्री को बदनाम करने में लगी है।

संबित पात्रा ने कहा कि टूलकिट के जरिये कांग्रेस के लोगों को इंडियन स्‍ट्रेन को मोदी स्‍ट्रेन कहने के लिए कहा गया है। वहीं, कुंभ को सुपर स्‍प्रेडर की तरह प्रचारित करना है। साभार-नवभारत टाइम्स

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version