कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 2.63 लाख नए केस, 4.22 लाख ठीक हुए; एक दिन में सबसे ज्यादा 4,334 मौतें भी हुईं

पढ़िए  दैनिक भास्कर की ये खबर

देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने लगी है। बीते दिन देश में 2 लाख 63 हजार 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार दूसरा दिन रहा, जब एक दिन में 3 लाख से कम संक्रमित मिले। इससे पहले रविवार को 2.82 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

सोमवार को देश में कोरोना के मामलों में 3 रिकॉर्ड दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4 लाख 22 हजार 391 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग ठीक हुए थे।

इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड 1.63 लाख की कमी हुई। इससे पहले 16 मई को इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में एक लाख 836 की गिरावट रिकॉर्ड की गई थी।

हालांकि, मौत का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। सोमवार को देश में रिकॉर्ड 4,334 संक्रमितों की मौत हुई। यह भी एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 7 मई को 4,233 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.63 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 4.22 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,334
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.52 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.15 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.78 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 33.48 लाख

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • मशहूर डॉक्टर और पद्मश्री केके अग्रवाल का सोमवार देर रात निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू का दूसरा चरण 18 मई सुबह 6 बजे से 25 मई सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। शादियों में 20 लोगों की अनुमति और RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। डॉक्टर के पास जाने वाले मरीजों को छूट और हेल्थ इमरजेंसी पर ई-पास दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कई राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ महामारी से निपटने के उनके अनुभव के बारे में बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 26,616 लोग संक्रमित पाए गए। 48,211 लोग ठीक हुए और एक हजार लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 54.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 82,486 लोगों की मौत हो गई। 4.45 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 9,345 लोग संक्रमित पाए गए। 23,045 लोग ठीक हुए और 271 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14.62 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,817 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 4,524 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,918 लोग ठीक हुए और 340 की मौत हो गई। अब तक 13.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,846 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 56,049 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 6,577 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,865 लोग ठीक हुए और 149 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,883 मरीजों की मौत हो चुकी है। 96,156 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में सोमवार को 7,135 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,342 लोग ठीक हुए और 81 की मौत हो गई। अब तक 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,202 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 99,620 लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में सोमवार को 5,921 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,513 लोग ठीक हुए और 77 की मौत हो गई। अब तक 7.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,069 लोगों की मौत हो चुकी है। 88,983 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Exit mobile version