कोरोना देश में:24 घंटे में 3.10 लाख नए केस, यह बीते 25 दिनों में सबसे कम; 4,075 की जान गई, 3.62 लाख ठीक भी हुए

पढ़िए  दैनिक भास्कर की ये खबर

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थमती दिखाई दे रही है। बीते दिन देश में 3 लाख 10 हजार 580 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा बीते 25 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 20 अप्रैल को दो लाख 94 हजार 378 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी।

हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता सबब बना हुआ है। देश में शनिवार को कोरोना की वजह से 4,075 लोगों की जान गई। यह मई में छठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।

राहत की बात यह भी है कि कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन कुल 3 लाख 62 हजार 367 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 55,931 की कमी हुई। यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.10 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,075
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.62 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.46 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.07 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.70 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.13 लाख

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी चेहरे, नामक आंखों की पुतली या दिमाग को प्रभावित कर सकती है। इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। म्यूकोरमाइकोसिस के कण मिट्टी, हवा और खाने में भी हो सकते हैं। कोरोना से पहले म्यूकोरमाइकोसिस के मामले काफी कम देखे जाते थे, लेकिन कोरोना की वजह से बढ़ गए हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 15 मई तक 45 या इससे ज्यादा उम्र वाले 13.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 11.11 करोड़ को पहली डोज और 2.63 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं 18 से 44 साल तक के 42.59 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
  • यूपी में योगी सरकार ने 5वीं बार लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब राज्य में 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा। शनिवार शाम योगी कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले यूपी में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां शनिवार को 34,848 लोग संक्रमित पाए गए। 59,073 लोग ठीक हुए और 960 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 53.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 47.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 80,512 लोगों की मौत हो गई। 4.94 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 12,513 लोग संक्रमित पाए गए। 28,404 लोग ठीक हुए और 281 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.09 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14.14 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,238 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 6,430 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,592 लोग ठीक हुए और 337 की मौत हो गई। अब तक 13.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,244 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 66,295 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां शनिवार को 7,664 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,098 लोग ठीक हुए और 129 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,590 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.10 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शनिवार को 9,061 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,076 लोग ठीक हुए और 95 की मौत हो गई। अब तक 7.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,039 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.11 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को 7,571 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,973 लोग ठीक हुए और 72 की मौत हो गई। अब तक 7.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,913 लोगों की मौत हो चुकी है। 99.970 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version