खौफनाकǃ गंगा में तैरते दिखे 40-45 शव‚ कोरोना से मौत होने पर शवों काे पानी में फेंकने की आशंका

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर….

बताया जा रहा है कि नदी में कुल 40 से 50 लाख से देखी गई हैं। वही लोगों का यह भी कहना है कि लाशों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती हैं।

बिहार के बक्सर में आज सुबह गंगा नदी के तट पर दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला। यह गंगा नदी में 40 से 50 लाश एक साथ पानी में तैरती हुई मिली। सभी लाश फूली हुई और साडी-गली हालत में थी। देखने से लग रहा था कि सभी शव 4 से 5 दिन पुराने हो सकते हैं।

भारत में कोरोना महामारी के दौरान ऐसा भयानक नजारा यह बताने के लिए काफी है कि देश में कितनी खौफनाक स्थिति पैदा हो चुकी है। बिहार और यूपी से लगे चौसा शहर में गंगा नदी के तट पर यह अनगिनत लाशें जब लोगों ने देखी तो उनका दिल दहल गया। वहीं स्थानीय प्रशासन का मानना है कि यह सभी लाशें कोरोना से मरने वाले मरीजों की हो सकती हैं। क्योंकि यूपी में कोरोना से होने वाली मौतों के अंतिम संस्कार में भारी परेशानी आ रही है जिसके चलते लोगों ने लाशों को गंगा में बहा दिया है।

बताया जा रहा है कि नदी में कुल 40 से 50 लाख से देखी गई हैं। वही लोगों का यह भी कहना है कि लाशों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती हैं। जनपद के अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि इन फूली हुई लाशों को देखकर ऐसा लगता है कि यह 5 से 6 दिन पुरानी हो सकती हैं। हो सकता है यह सभी उत्तर प्रदेश के किसी शहर से यहां तक आई है।

वही लाशों को देखने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों को आशंका है कि लाशों की वजह से नदी के पानी में भी संक्रमण फैल गया होगा। इससे बिमारी का खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल जिला प्रशासन जांच कराने की बात कर रहा हैं। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version