खाली सिलेंडर जमा कराओ, 24 घंटे में आक्सीजन से भरा हुआ पाओ

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

जासं गाजियाबाद अगर मरीज घर पर आइसोलेशन में है। उसके लिए सिलेंडर में आक्सीजन की आवश्य

गाजियाबाद: अगर मरीज घर पर आइसोलेशन में है। उसके लिए सिलेंडर में आक्सीजन की आवश्यकता है तो आपको अब प्लांटों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। जिले में आक्सीजन आपूर्ति के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए नई व्यवस्था बनाई है। नगर निगम के पांचों जोन में बने स्वास्थ्य विभाग के गोदाम पर होम आइसोलेशन के मरीज निर्धारित शुल्क देकर आक्सीजन प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आपको सिलेंडर के साथ मरीज की कोविड रिपोर्ट, आधार कार्ड लेकर जाना होगा। कोविड रिपोर्ट नहीं आई है और मरीज की तबीयत खराब है तो भी आक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। यह व्यवस्था बुधवार से शुरू कर दी जाएगी।

ऐसे की जाएगी आपूर्ति: आक्सीजन लेने के लिए आपको खाली सिलेंडर की व्यवस्था खुद करनी है। सिलेंडर लेकर आप गोदाम पर दे आइए। 24 से 48 घंटे के अंदर आपको आक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि जिन मरीजों के पास सिलेंडर नहीं है और उनको होम आइसोलेशन में आक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। उनको भी आक्सीजन से भरे सिलेंडर मुहैया करवाए जाएं। हालांकि इस सुविधा के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार करना होगा। मरीजों के लिए खाली सिलेंडरों की व्यवस्था की जा रही है। विजयनगर, वसुंधरा, सिटी, कविनगर और मोहन नगर जोन के गोदाम पर आपातकाल स्थिति के लिए 50 सिलेंडर रखने की भी तैयारी है।

कानपुर से मंगवाए सौ सिलेंडर: नोडल अधिकारी सैंथिल पांडियन ने बताया कि जिले में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए सौ सिलेंडर कानपुर से मंगवाए गए हैं। जिससे की मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति कराने के लिए सिलेंडरों की कमी न रहे। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version