कोरोना देश में:आज मरीजों का आंकड़ा दो करोड़ के पार होगा; भारत दुनिया का तीसरा देश हुआ जहां सबसे ज्यादा मौतें, लगातार 7वें दिन 3 हजार ने जान गंवाई

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये खबर…

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 19 हजार 715 हो गई है। मतलब आज ये आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो जाएगा। भारत ऐसा दूसरा देश होगा जहां दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके होंगे। अमेरिका में सबसे ज्यादा 3.38 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

पिछले दो दिनों से नए मरीजों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को देश में 3 लाख 69 हजार 942 मरीज सामने आए हैं। 2 लाख 99 हजार 800 लोग ठीक हो गए। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को घटकर 3 लाख 92 हजार 459 हो गए थे।

भारत दुनिया का तीसरा देश जहां सबसे ज्यादा मौतें
सबसे ज्यादा मौतों वाले देशों में भारत मैक्सिको को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 2 लाख 18 हजार 945 लोग दम तोड़ चुके हैं। इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां 5.92 लाख और ब्राजील में 4.07 लाख मौतें हो चुकी हैं। चौथे नंबर पर पहुंचे मैक्सिको में अब तक 2.17 लाख मौतें दर्ज की गई हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.69 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,421
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.99 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.99 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.62 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.18 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 34.10 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी का सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं।
  • विपक्ष के 13 दलों के नेताओं ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें सरकार से बड़े पैमाने पर पूरे देश में मुफ्त वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करने की अपील की है। नेताओं का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर काफी भयावह होती जा रही है। इसे रोकने में केवल वैक्सीनेशन ही कारगर साबित होगी।
  • बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी के भाई का रविवार को निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे।
  • अमेरिका से रविवार देर रात रेमडेसिविर की 1 लाख 25 हजार इंजेक्शन भारत पहुंची। अमेरिका ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अन्य सहायता जल्द भेजने की बात कही है।
  • हरियाणा सरकार ने राज्य में 3 मई से अगले 7 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। यह जानकारी गृह मंत्री अनिल विज ने दी।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना से मौत हो गई। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
  • बढ़ते कोरोना केस के बाद ओडिशा में दो सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। राज्य सरकार ने 5 मई से लेकर 19 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इसमें हेल्थकेयर वर्कर्स को छूट दी गई है। इसके अलावा सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक घर से 500 मीटर दूर जाकर सब्जियां खरीदने की छूट दी गई है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने 1 मई तक हुई कोरोना जांच की रिपोर्ट जारी की है। ICMR के मुताबिक अब तक 29 करोड़ 1 लाख 42 हजार 339 कोविड-19 टेस्ट हो चुके हैं। 1 मई को 18 लाख 4 हजार 954 टेस्ट किए गए।
  • जर्मनी ने 120 वेंटिलेटर्स शनिवार को भारत भेजे। अगले हफ्ते जर्मनी से 13 टेक्निकल टीम भी एक मोबाइल ऑक्सीजन प्रोडक्शन एंड फिलिंग प्लांट लेकर आएगी। यह भारत में इसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करेगी।

फोटो उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल की है। यहां एक कोरोना मरीज को पानी पिलाता हुआ स्वास्थ्यकर्मी। लखनऊ में पहले के मुकाबले अब कोरोना के नए मरीजों में गिरावट दर्ज हो रही है।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 56,647 लोग संक्रमित पाए गए। 51,356 लोग रिकवर हुए और 669 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 47 लाख 22 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 70 हजार 284 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 68 हजार 353 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 30,857 लोग संक्रमित पाए गए। 36,650 लोग रिकवर हुए और 288 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13 लाख 13 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 4 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,162 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 95 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 20,394 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 24,444 लोग ठीक हुए और 407 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 94 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 85 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,966 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,290 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां रविवार को 11,825 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 16,931 लोग ठीक हुए और 246 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 82 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 55 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,782 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 19 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 12,978 लोग संक्रमित मिले। 11,146 लोग रिकवर हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 94 हजार 602 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 40 हजार 276 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,508 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,46,818 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 12,662 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,890 लोग ठीक हुए और 94 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 88 हजार 368 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 95 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,812 लोगों की मौत हो चुकी है। 87,189 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version