UP: अश्लील Massage करने वाले युवक को महिला ने बुलाया घर, परिजनों ने खम्बे से बांधकर पीटा

पढ़िए  आँखोंदेखी लाइव ये खबर… 

फिरोजाबाद जिले के दक्षिण पुलिस थाना क्षेत्र में महिला को फोन पर परेशान करना युवक को महंगा पड़ गया। महिला ने उसे बहाने से बुलाया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस उसे थाने ले गई और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

बताया गया कि चार-पांच दिनों से एक युवक हिमायुपुर निवासी एक महिला को फोन पर परेशान कर रहा था। महिला के साथ अश्लील बातें करता था। इसके अलावा वह अश्लील मैसेज भी करता था। पुरुष की हरकतों से महिला काफी परेशान थी। उसने अपने परिवार के सदस्यों को फोन के बारे में बताया। उसकी बात सुनकर परिवार के लोगों को गुस्सा आ गया। उसने युवक को पकड़ने की योजना बनाई। महिला ने युवक को मिलने के लिए बुलाया।

महिला का फोन आने पर वह युवक उससे मिलने गया। उसी दौरान महिला के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने युवक को जमकर पीटा। बाद में उसे खंभे से बांधकर पीटा गया। काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। जिसे भी उसकी हरकतों के बारे में पता चला उसने उसकी पिटाई कर दी।  इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई।  युवक का नाम विवेक पुत्र सुनील बताया जाता है। युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version