यूपी में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ? जानें क्या है वायरल हो रहे इस मैसेज का सच

पढ़िए हिन्दुस्तान  की ये खबर…

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच यूपी में वीकेंड लॉकडाउन लगाए जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल गई। लोग एक दूसरे से व्हाट्सएप पर वीकेंड लॉकडाउन की सच्चाई के बारे में पता करने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉक डाउन लगने की खबरों के बाद सूचना विभाग की ओर ट्वीटर पर यह जानकारी दी गई है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है। इस प्रकार की भ्रामक खबरों को शेयर करने से बचें।

क्या अफवाह फैली : 

सोशल मीडिया पर जो अफवाह फैली वो इस तरह से थी- कोरोना को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला। यूपी सरकार का ‘मिनी लॉकडाउन’ फार्मूला तय हुआ है। यूपी में अब हर हफ्ते लगेगा वीकेंड लॉकडाउन। सप्ताह में 2 दिन प्रदेश में लागू होगा लॉकडाउन। हफ्ते में 2 दिन सभी दफ्तर, बाजार रहेंगे बंद। प्रदेश में शनिवार और रविवार रहेगा लॉकडाउन। अब हफ्ते में 5 दिन खुलेंगे बाजार और दफ्तर साभार-हिन्दुस्तान

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version