Delhi Crime News: महिला की चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या, लोग बनाते रहे Video.

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

Delhi Crime Leatest News:- दिल्ली में दिनदहाड़े एक निर्मम हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। दरअसल राजधानी के बुद्ध विहार इलाके में एक 26 साल की महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला की महज आठ महीने पहले शादी हुई थी। महिला के पति (Husband) हरीश पर हत्या (Murder) का आरोप (blame) लगा है। पुलिस (Police) का कहना है कि हरीश महिला पर शक करता था।

आपको बता दे कि महिला को बचाने कि बजाय वहां मौजूद लोग मोबाइल से घटना का वीडियो बनाते रहे, डीसीपी रोहिणी के मुताबिक महिला की पहचान नीलू जबकि पति की पहचान हरीश के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से गुजरात के रहने वाले है। लेकिन पिछले कुछ समय से राजधानी दिल्ली के बुद्ध विहार फेज-1 इलाके में रहते थे।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पति हरीश अपनी पत्नी पर शक करता था। इसे शक था कि इसकी पत्नी नीलू का किसी और के साथ अवैध संबंध हैं, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version