गाजियाबाद,बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए सर्वे होगा

पढ़िए हिन्दुस्तान न्यूज़ की ये खबर…

गाजियाबाद। शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम पांचों जोन में सर्वे कराएगा। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए टेंडर छोड़कर अगले माह से काम शुरू करा दिया जाएगा।

शहर की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हेँ। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे हादसे भी बढ़ रहे हैं। गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर, पटेलनगर, लोहियानगर, चिरंजीव विहार, अवंतिका, प्रताप विहार और नंदग्राम आदि जगह की सड़कों का बुरा हाल है। इसके विरोध में पार्षद और स्थानीय लोग निगम में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। अब निगम सड़कों की मरम्मत के लिए सर्वे कराएगा।

इसके लिए मुख्य अभियंता मोईनुद्दीन ने सभी जूनियर इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी है। सर्वे पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत कराने के लिए टेंडर छोड़ा जाएगा। अगले माह से सड़कों की मरम्मत का काम आरंभ हो जाएगा। मानसून से पहले सड़कों को ठीक करा दिया जाएगा। सड़कों पर दिशा सूचक भी लगाए जाएंगे। मुख्य अभियंता ने बताया कि सड़कों की गुणवत्ता का खासा ध्यान रखा जाएगा। गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। साभार-हिन्दुस्तान न्यूज़

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version