यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस हाइजैक:दिल्ली से हमीरपुर जा रही डबल डेकर बस में तमंचे के बल पर 1.66 लाख की लूट, यात्री बनकर सवार हुए थे बदमाश

पढ़िए दैनिक भास्कर  की ये खबर…

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में रात के दो बजे डबल डेकर बस को लूट लिया गया। बदमाशो ने इस दुस्साहसिक वारदात को तब अंजाम दिया जब माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल ले जाने वाले रास्तो में से एक रास्ता यमुना एक्सप्रेसवे भी हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती डबल डेकर बस में लूटपाट की वारदात सामने आई है। मामला थाना सुरीर क्षेत्र का है। दिल्ली से हमीरपुर जा रही डबल डेकर बस को छह बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से हाइजैक कर लिया और इसके बाद तमंचे के बल पर यात्रियों से 1.66 लाख रुपए व मोबाइल लूट लिए गए। बदमाशों ने बस कंडक्टर से मारपीट भी की गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

इस सनसनीखेज वारदात से एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग की पोल खुल गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है। वहीं, IG आगरा नवीन अरोड़ा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।वारदात के खुलासे के लिए SOG को भ्ज्ञी लगाया गया है।

बस में सवार थे 35 यात्री
दरअसल, सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 89-90 पर नोएडा से वाया आगरा डबल डेकर बस हमीरपुर जा रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। लेकिन रास्ते में छह बदमाश खुद को यात्री बताकर बस रुकवा लिया। आगरा जाने की बात कहकर बस में सवार हो गए। जैसे ही बस आगे बढ़ी, बदमाश अपने असली रूप में आ गए और तमंचे की नोक पर बस में सवार सवारियों से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एक्सप्रेस-वे पर बस में हुई लूट की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इलाका पुलिस सहित कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, IG आगरा अमित पाठक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बस कंडक्टर ने बताया आंखों देखा हाल

बस कंडक्टर रफीक मोहम्मद ने बताया कि रात के करीब 2 बज रहे थे। वह सो रहा था। 89 बॉर्डर नंबर के पास हाइवे किनारे खड़े छह लोगों ने हाथ देकर बस को रुकवाया। ड्राइवर ने बस को रोका तो मेरी नींद खुल गई। बदमाशों ने कहा कि वे आगरा जाएंगे। ड्राइवर समझ नहीं पाया। उसने गाड़ी रोक दी। बदमाशों ने आगरा तक के किराए की बात की तो उसने बताया कि 100 रुपए लगेंगे। कंडक्टर का कहना है कि सभी ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। ड्राइवर ने सवारियों को बिठाने के बाद गाड़ी बढ़ा दी। बैठने के कुछ देर बाद बदमाशों ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। गाड़ी रोकने का उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे थप्पड़ मारा। जवाब में कंडक्टर ने उस बदमाश को लात मार दी। इसके बाद बदमाश ने तमंचा लोड कर सटा दिया और सभी ने मिलकर कंडक्टर को बस की गैलरी में जमकर पीटा। कंडक्टर का दावा है कि इसके बाद वह मौका पाकर गाड़ी से कूद गया। इसके बाद क्या हुआ उसे नहीं मालूम है।

SSP बोले- जल्द होगा घटना का अनावरण

SSP गौरव ग्रोवर ने बताया कि ड्राइवर-कंडेक्टर सहित सवारियों से पूछताछ कर तथ्यों को संकलित किया गया है। आगरा रेंज के आईजी ने भी मौकाए वारदात का दौरा किया है। बस के ड्राइवर द्वारा सवारियों के लालच में बीच रास्ते में बस को रोका गया था। तभी सवारियों के रूप में सवार हुए बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और सवारियों से 1 लाख 66 हजार रुपए व मोबाइल लूटे गए हैं। डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम सहित SOG व अन्य टीम को लगाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version