Lockdown 2021 Latest Update: कोरोना हुआ बेकाबू, महाराष्ट्र-पंजाब के बाद दिल्ली ने बढ़ाई चिंता; देश के इन शहरों में लॉकडाउन

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

Lockdown 2021 Latest Update, देश में एक बार फिर से कोरोना बेकाबू हो रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों से फिर चिंता बढ़ने लगी है। पिछले साल के बाद दिल्ली में पहली बार एक दिन में कोरोना के 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। देश के जिन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं वहां देश के कुल मामलों के 80 फीसद मामले दर्ज हैं। इनमें से 74 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मप्र में भी हर दिन केस बढ़ रहे हैं। इस बीच देश के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे हैं।

देश के इन शहरों में लगाया गया लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई शहरों में लॉकडाउन प्रतिबंधों को लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कई शहर शामिल है। इन दोनों ही राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं।

महाराष्ट्र- नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन

कोरोना से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दो और जिलों- नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन लगा दिया है। इन जिलों में लॉकडाउन आज(26 मार्च) से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही बाजार, स्‍कूल, जिम, होटल, मॉल, सिनेमा हॉल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।इसके अलावा महाराष्ट्र में पहले ही नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

मध्य प्रदेश के 7 शहरो में हर रविवार लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर के साथ अब बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में भी रविवार को लॉकडाउन रहेगा। हर शनिवार रात दस बजे से प्रतिबंध लागू हो जाएंगे हो जाएगा, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इन जिलों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

दिल्ली में अचानक बढ़ने लगा कोरोना

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को दिल्ली में 1515 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से पांच लोगों की मौत भी हुई। इससे पहले दिसंबर में दिल्ली में कोरोना के 1500 से अधिक मामले सामने आए थे।

इन शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए नाइट कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू है। पंजाब के लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई शहरों में रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version