पानीपत के एक घर में कई दिनों से निकल रहे थे कीड़े, खोदाई कराई तो निकले तीन नरकंकाल

हरियाणा के पानीपत के शिव नगर में एक घर में कीड़े निकलते थे। कीड़े निकलने की वजह जानने के लिए खोदाई करवाई। खाेदाई में जो सामने आया उसे देखकर दहशत फैल गई। घर में तीन कंकाल दबे हुए थे।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत के बबैल रोड पर शिव नगर में एक घर में तीन कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। ये तीनों कंकाल एक महिला और दो बच्चों के हो सकते हैं। घर में एक जगह से लगातार कीड़े निकलते रहते थे। ये पता लगाने के लिए कि यहां कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खोदाई कराई गई। करीब तीन फीट पर ही एक कंकाल मिल गया। मजदूरों ने शोर मचाया। थोड़ी और खोदाई हुई तो वहां पर दो और कंकाल मिल गए।

आदेश कुमार ने ढाई साल पहले यह घर खरीदा था। उनका घर सड़क से काफी नीचे हो गया था। घर को ऊंचा उठवाने के लिए नवनिर्माण शुरू कराया गया। वैसे तो घर ऊंचा उठाने के लिए मलबा डाला जाता है। लेकिन घर के एक कोने से कीड़े निकलते रहते थे। तब किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। जब मकान का निर्माण कराया जाने लगाया तो यह पता लगाने के लिए कि यहां पर कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खोदाई कराई गई। आदेश का कहना है कि ऐसा इसलिए कराया ताकि भविष्य में वे कीड़ों से परेशान न हों। उन्हें क्या पता था कि यहां पर कंकाल होंगे। अगर पता होता तो मकान लेते ही नहीं।

पुलिस अमला पहुंचा
काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों ने पुलिस के कंट्रोल नंबर 100 पर काल कर दी। पहले तो संबंधित चौकी से पुलिस पहुंची। मामला गंभीर देख डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स अपनी टीम के साथ पहुंचे। पहले तो आदेश से पूछताछ की गई। उसने बताया कि ढाई साल पहले मकान खरीदा था। इससे पहले भी मकान दो से तीन बार बिक चुका है। अब सभी मालिकों से पूछताछ की जाएगी।

पानीपत में पहले भी मिल चुका है कंकाल
पानीपत के विकास नगर में कुछ महीने पहले एक पुरुष का कंकाल मिला था। पुलिस ने जब पूछताछ और जांच की तो पता चला था कि पुरुष की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उसका शव बाथरूम में दबा दिया था। घर का नवनिर्माण होने लगा तो कंकाल मिल गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। साभार – जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version