UP: शौच के लिए निकली दो सगी बहनों के शव मिलने से हड़कंप, दोनो के शरीर पर मिले चोट के निशान

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शौच के लिए निकली दो सगी बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बहनें एक ईंट के भट्टे पर काम करती थीं। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे। मामला बीसलपुर थाने के कासिमपुर गांव का है।

ये भी पढ़ें :- 13 मई को ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की Radhe

एसपी जयप्रकाश का कहना है कि दोनों बहनें सोमवार रात घर से निकली थीं। एक बहन का शव रात में मिल गया था, जबकि दूसरी लड़की सुबह पेड़ से लटकी मिली। उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही है। एसपी ने कहा कि लड़कियों के गले पर चोट के निशान हैं। यह निशान दोनों लड़कियों की गर्दन पर मिले हैं। हर तरह से जांच की जा रही है। पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version