कैच द रेन कैम्पेन:प्रधानमंत्री मोदी आज जल शक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे; पूरे देश में 30 नवंबर तक चलेगी मुहिम

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये खबर…                            FILE PIC

जल शक्ति अभियान का मकसद बारिश के पानी को बचाने और संरक्षित करने के लिए लोगों को आगे लाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विश्व जल दिवस पर जल शक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान को कैच द रेन कैम्पेन का नाम दिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों को सूखे से राहत मिलेगी। मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी शुरुआत करेंगे।

इस अभियान को मानसून की शुरुआत से पहले और उसके खत्म होने के बीच 30 मार्च से 30 नवम्बर के बीच चलाया जाएगा। जमीनी स्तर पर जल संरक्षण में जन भागीदारी के लिए इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में शुरू किया जाएगा। इसका मकसद बारिश के पानी को बचाने और संरक्षित करने के लिए लोगों को आगे लाना है।

केन-बेतवा सम्पर्क परियोजना पर मुहर लगेगी
इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच केन-बेतवा सम्पर्क परियोजना के लिए ऐतिहासिक समझौते पर भी साइन करेंगे। नदियों को आपस में जोड़ने की यह राष्ट्रव्यापी योजना देश की यह पहली परियोजना है।

चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर सभी जगह होंगे कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के बाद जल और जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। जल संरक्षण के लिए ग्राम सभाएं जल शपथ भी लेंगी। यह आयोजन उन राज्यों में नहीं होंगे, जहां चुनाव होने वाले हैं।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version