5 को नई जिंदगी दे गया सेवाराम:6 दिन पहले रोड हादसे का हुआ था शिकार, ब्रेनडेड होने के बाद परिजनों ने 2 किडनी, हार्ट, लिवर और लंग्स डाेनेट कर दिए

धौलपुर का रहने वाला 17 साल का सेवाराम अपनी मौत के बाद 5 लोगों को नई जिंदगी दे गया। ब्रेनडेड घोषित होने के बाद परिजनों ने सेवाराम की दोनों किडनियां, हार्ट, लिवर और लंग्स डोनेट कर दिया। दोनों किडनियां और हार्ट को सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर, लिवर को महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर, लंग्स को किम्स हॉस्पिटल, हैदराबाद में मरीजों को ट्रांसप्लांट किया गया।

22 फरवरी को हुआ था हादसे का शिकार
स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन, जयपुर से जुड़े डॉक्टरों ने बताया कि 22 फरवरी को सेवाराम धौलपुर में अपने चाचा के लड़के के साथ रात में दुकान बंद करके बाइक से लौट रहा था। बाइक पर जाते समय सामने से आ रही गाड़ी की लाइट से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। वे दोनों गिर गए। हेलमेट न पहने होने की वजह से सेवाराम के सिर पर गहरी चोट लगी। इलाज के लिए पहले उसे ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में रेफर किया गया। यहां 27 फरवरी को डॉक्टरों ने उसे ब्रेनडेड घोषित कर दिया।

लंग्स को विशेष विमान से हैदराबाद भेजा गया
ब्रेनडेड घोषित करने के बाद आर्गेनाइजेशन से जुड़े सदस्यों ने परिजनों से सेवाराम के अंगों को दान करने के लिए समझाया। परिजन अंगदान के लिए तैयार हो गए। इसके बाद सेवाराम की दोनों किडनियां और हृदय सवाई मानसिंह अस्पताल में ही मरीजों को लगाए गए। इसके लिए रात में डॉक्टरों की विशेष टीम ने रात में इन अंगों का सफल ट्रांसप्लांट किया। जबकि लिवर को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी भिजवाया और लंग्स को विशेष विमान से हैदराबाद के किम्स अस्पताल भिजवाया गया।

मुख्यमंत्री ने भी की प्रशंसा
सेवाराम के परिवार के इस निर्णय की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रशंसा की और ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने वाले SMS के डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी और कहा कि सेवाराम के परिजनों ने यह निर्णय लेकर 5 लोगों का जीवन बचाया है। साथ ही हृदय एवं किडनियों के सफल प्रत्यारोपण के लिए एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम को बधाई। साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version