पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे:किसान आंदोलन के बीच 7 निकायों में से 6 पर कांग्रेस का कब्जा, अकाली दल से अलग हुई भाजपा चौथे नंबर पर

बठिंडा नगर निगम में कांग्रेस की जीत के बाद जीते पार्षदों को बधाई देने पहुंचे वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल।

किसान आंदोलन के बीच हुए पंजाब के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई है। सात निकायों में से छह पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। वहीं, मोहाली के नतीजे कल आएंगे। अभी जिन सात नगर निगमों के नतीजे आए हैं उनकी 350 सीटों में से सबसे ज्यादा कांग्रेस के 268 पार्षद जीते हैं। सीटों के लिहाज से दूसरे नंबर पर अकाली दल, तीसरे पर आम आदमी पार्टी (AAP) और चौथे पर भाजपा रही।

2015 में शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा इस बार चौथे नंबर पर फिसल गई। पिछली बार अकाली दल और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। तब सभी 5 नगर निगमों पर भाजपा और अकाली दल का ही कब्जा था। इस बार दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, क्योंकि कृषि कानूनों पर तकरार को लेकर दोनों पार्टी अलग हो चुकी हैं।

नगर निगम चुनाव में इस बार 2302 वार्डों के लिए 9,222 उम्मीदवार मैदान में थे। पहली बार 2,832 निर्दलीय चुनाव लड़े । वहीं कांग्रेस के 2,037 और अकाली दल के 1,569 उम्मीदवार थे। भाजपा के 1,003, AAP के 1,606 और बसपा के 160 कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा।

अबोहर में कांग्रेस को 50 में से 49 सीटें मिलीं, भाजपा का खाता नहीं खुला
अबोहर में कांग्रेस ने 50 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की है। सिर्फ एक सीट अकाली दल के खाते में गई। बठिंडा, अबोहर और कपूरथला में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। भाजपा को सबसे ज्यादा 11 सीटें पठानकोट में मिली हैं।

होशियारपुर में 10 से 0 पर रह गया अकाली दल
होशियारपुर के 50 वार्डों में से पिछली बार 10 पर जीत हासिल करने वाले शिरोमणि अकाली दल का इस बार खाता भी नहीं खुल सका। 41 पर कांग्रेस की जीत हुई, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिलीं। AAP ने यहां खाता खोला है और पार्टी को 2 सीटें मिली हैं। बाकी 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

भाजपा के हाथ से निकला पठानकोट
2015 में पठानकोट नगर निगम पर भाजपा का कब्जा था। इस बार यहां की 50 सीटों में से 37 कांग्रेस के पास गई हैं। भाजपा को सिर्फ 11 सीटें मिली हैं, पिछली बार उसे यहां 30 सीटें मिलीं थीं। अकाली दल को भी इस बार सिर्फ 1 सीट मिली है। हालांकि, उसे पिछली बार एक भी सीट नहीं मिली थी।साभार-दैनिक भास्कर

कहां, किसे और कितनी सीटें मिलीं?

नगर निगम सीटें किसने कितनी जीतीं?
अबोहर 50 49 कांग्रेस, 1 अकाली दल
बठिंडा 50 43 कांग्रेस, 7 अकाली दल
बटाला 50 35 कांग्रेस, 6 अकाली दल, 4 भाजपा, 3 AAP, 1 निर्दलीय
मोगा 50 20 कांग्रेस, 15 अकाली दल, 1 भाजपा, 4 AAP, 10 निर्दलीय
पठानकोट 50 37 कांग्रेस, 1 अकाली दल, 11 भाजपा, 1 निर्दलीय
होशियारपुर 50 41 कांग्रेस, 4 भाजपा, 3 AAP, 3 अन्य
कपूरथला 50 43 कांग्रेस, 3 अकाली, 4 अन्य

(अबोहर, बटाला और कपूरथला 2015 में नगर परिषद थीं।)

2015 में हुए नगर निगम चुनाव की स्थिति

निकाय किसे कितनी सीटें मिलीं?
अबोहर कांग्रेस 13, अकाली दल 4, भाजपा 12, निर्दलीय 4
मोगा कांग्रेस 1, अकाली दल 41, भाजपा 6, निर्दलीय 2
बठिंडा कांग्रेस 8, अकाली दल 26, भाजपा 8, निर्दलीय 8
बटाला कांग्रेस 6, अकाली दल 18, भाजपा 11
पठानकोट कांग्रेस 11, भाजपा 30, निर्दलीय 9
होशियारपुर कांग्रेस 17, अकाली दल 10, भाजपा 22, निर्दलीय 2
कपूरथला कांग्रेस 13, अकाली दल 9, भाजपा 6

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version