पेट्रोल-डीजल के बाद गैस भी महंगी:LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए, फरवरी में दूसरी बार कीमतों में इजाफा

गैस सिलेंडर के दाम 4 फरवरी को 25 रुपए और 14 फरवरी को 50 रुपए बढ़ाए गए। महज 10 दिन में गैस सिलेंडर 75 रुपए महंगा हो गया।

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमत में सीधे 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसे रविवार रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपए होगी।

गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 4 फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था, यानी फरवरी में ही घरेलू गैस की कीमत में 75 रुपए की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

दिसंबर में भी दो बार बढ़े थे दाम
जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, दिसंबर में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी। बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

सरकार 12 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती है
सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना होता है।

तेल कंपनियां हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इनमें बढ़ोतरी या कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version