गाजियाबाद,पहले चरण में मेरठ मंडल में 95 हजार 492 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

मेरठ में 24530, बुलंदशहर 20490, गाजियाबाद 27410, गौतम बुध नगर 28844, बागपत 6180, और हापुड़ में 8750 डॉग दिए जाएंगे।

गाजियाबाद। मेरठ मंडल में पहले चरण में 95492 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा। 16 जनवरी को 53 केंद्रों पर टीकाकरण का शुभारंभ होगा। इसके बाद मंडल के 6 जिलों में कुल 162 केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारी है। जो 3 से 4 दिन में कुल 1019 सत्र में होगा।

कोरोना के पहले चरण की तैयारियों को अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अंतिम रूप देने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ मंडल में पहले चरण में सभी 6 जिलों में कुल 95492 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा फीड किया जा चुका है। हर जिले में 16 जनवरी को शुभारंभ की तैयारी है। इसके लिए कुल 53 केंद्रों का चयन किया गया है। उसके बाद सोमवार और शुक्रवार को पहले चरण के टीकाकरण का अभियान चलेगा।

हालांकि 16 जनवरी को टीकाकरण के कार्यक्रम का विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा। मेरठ के सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन के अनुसार फिलहाल 16 जनवरी को 12 केंद्रों पर सौ-सौ स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने की तैयारी की जा रही है। सभी 12 केंद्रों की तैयारी भी लगातार समीक्षा की जा रही है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों के लिए कुल 15350 वायल यानी 153500 डोज वैक्सीन भेजी गई है। जिसमें से मेरठ के लिए 24530 डोज निर्धारित है।

मेरठ के सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि करनाल से वैक्सीन नई दिल्ली और फिर मेरठ पहुंचाई गई। डीप फ्रीजर और आईएलआर से सजे मेगा गोल्ड चेन पॉइंट में मेरठ सहारनपुर एवं मुरादाबाद मंडल के वैक्सीन रखी जाती है। कोरोना की 1.53 लाख डोज में से 37 हजार सहारनपुर मंडल के लिए होगी। जबकि शेष मेरठ मंडल के छह और सहारनपुर के 3 जिलों में भेजी जाएगी।

जिलों को कितनी डोज मिलेगी- मेरठ 24530 बुलंदशहर 20490 गाजियाबाद 27410 गौतमबुध नगर 28844 बागपत 6180 और हापुड़ में 8750 दिए जाएंगे। राज्य वैक्सीन भंडारण सेंटर पर छह सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। जो 24 घंटे निगरानी करेंगे। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है। मेरठ के लिए 24530 डोज मिली है। जिसमें 1510 मिलिट्री के लिए 30 डोज केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए और शेष पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मचारियों के लिए होगी।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version