गाजियाबाद,जीएसटी की प्रणाली को लेकर व्यापारी आक्रोश में, आंदोलन की दी चेतावनी

गाजियाबाद। जीएसटी की वर्तमान प्रणाली को लेकर व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में जीएसटी की वर्तमान प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए, इसका पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल का कहना है कि जीएसटी की वर्तमान प्रणाली से भारत में व्यापार करना अब कठिन हो रहा है। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने कहा कि भारत में जीएसटी लागू होने के लगभग 4 साल बाद भी जीएसटी पोर्टल को ठीक नहीं किया गया है।

प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा ने कहा जीएसटी अधिकारी इस सिस्टम के द्वारा कर पालन तो कराना चाहते हैं किन्तु देश में व्यापारियों के बड़े हिस्से को अपने मौजूदा व्यवसाय में कंप्यूटरीकरण को अपनाना बाकी है। महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कहा कि हाल ही में जीएसटी में एक नियम लागू करके जीएसटी अधिकारियों को किसी भी व्यापारी के जीएसटी पंजीकरण को रद्द करने का मनमाना अधिकार दे दिया है।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version