मुरादनगर, हर संभव मदद होगी – वीके सिंह

गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद वी के सिंह ने मुरादनगर के उखलारसी के शमशान घाट का लेंटर गिरने से 23 लोगों की हुई मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना की सूचना मिलते ही सांसद वी के सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर घायलों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। दोपहर को वीके सिंह खुद मौके पर पहुंचकर बचाओ और राहत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मृतक लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

वीके सिंह एमएमजी अस्पताल में घायलों का हालचाल लेने पहुंचे उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दो लाख रूपए आर्थिक सहायता दी गई। इस घटना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से बात की और घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी। वी के सिंह ने कहा कि घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जा रहा है। यह घटना बेहद गंभीर है। इसकी तह तक जाकर जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी अगर किसी तरह की लापरवाही हुई तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। वीके सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री खुद हर एक बिंदु की जानकारी ले रहे हैं। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस पहल की जाएगी। उनके साथ एसडीएम अजय शंकर पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी ग्रामीण इराज राजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महामंत्री पप्पू पहलवान भी थे।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version