डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर जायजा लिया

गाजियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली यूपी बॉर्डर (यूपी गेट) पर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अराजक तत्वों की निगरानी, अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ दिल्ली बॉर्डर एरिया में पैदल भ्रमण कर जायजा लिया।

साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ कोआर्डिनेशन मीटिंग की गई। जिसमें मुख्य रूप से आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था विभिन्न प्रकार की दुर्घटना पर रोकथाम अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि एवं रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही आदि मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय, यातायात, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा दिल्ली पुलिस के डीसीपी एवम् अन्य पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी, आदि मौजूद रहे।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version