गाजियाबाद,बिचौलियों से किसानों को मुक्त करने के लिए लाए गए हैं कृषि कानून- जनरल वीके सिंह

गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा की ओर से आज पूरे प्रदेश में एक किसान सम्मेलनों का आयोजन किया गया। गाजियाबाद में 3 ब्लॉकों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजापुर ब्लॉक में आयोजित किसान सम्मेलन को केंद्र के सड़क परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानूनों से कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। आजादी के बाद से बिचौलियों के चंगुल में जकड़े किसानों को मुक्त करने के लिए यह किसान कानून लाए गए हैं, लेकिन दर्शकों से किसानों को बिचौलियों की बेड़ियों में जकड़ कर रखने वाले कुछ दलों ने स्वार्थ-वस इन कानूनों का विरोध करना शुरू कर दिया है। भोले-भाले किसानों को विरोध का जरिया बनाया गया।

जनरल वीके सिंह ने कहा कि आजादी के बाद मोदी सरकार ने किसान हितों के लिए जितने फैसले लिए पहले की सरकारों ने नहीं लिए। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसी दल के बहकावे में ना आकर कृषि कानूनों का अध्ययन करें और जो भी उन्हें चिंताएं हैं उन्हें सरकार को बताए। वीके सिंह ने कहा कि सरकार ने 5 बार किसान नेताओं से बातचीत की है आगे भी सरकार बातचीत के लिए तैयार है। सम्मेलन को महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और निल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

वही मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किसान सम्मेलन को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, विधायक अजीतपाल त्यागी , पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारती, मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। जिससे किसानों को नुकसान हो। एमएसपी को मंडी समितियां पहले की तरह जारी रहेंगी। किसानों को बरगला कर विपक्ष अपना स्वार्थ सिद्धि करने में लगा हुआ है। वही लोनी में भी किसान सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

उधर गौतम बुध नगर के वितरक में भाजपा द्वारा किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि किसानों को बरगलाया जा रहा है। उन्हें कानून के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। संवाद में विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, मुख्य विकास अधिकारी, अनिल सिंह संजय बाली, विपुल शर्मा आदि उपस्थित थे।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Exit mobile version