Yamuna Express Way: इन बातों का रखें ख्याल तो सफर होगा आसान

यमुना एक्सप्रेस वे ने एक तरफ जहां लोगों का सफर बहुत आसान किया है वहीं दूसरी ओर लगभग हर रोज़ इस हाईवे पर कोई न कोई दर्दनाक हादसा होता है। इस समय ठंड में कोहरे के कारण इन दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो गया है। पिछले कुछ दिनों से ठंड और कोहरे के चलते यहां विजीबिलिटी (हाईवे पर रोशनी) शून्य हो गई है। हाइवे अथॉरिटी भी लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर परेशान है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए  कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कुछ नियमों को बदला गया है तो वहीं ट्रक चालकों के लिए चाय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि नींद आने की वजह से होने वाले हादसों को कम किया जा सके।

मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच लोग की मौत हो गई। आगरा के पास खंदौली थाना क्षेत्र के झरना नाले पर तड़के सुबह पौने पांच बजे आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार कंटेनर के डीजल टैंक से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई तब तक कार सवार कंकाल बन गए। ऐसे में हाइवे पर सफर करते हुए आपको भी कुछ बातें का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि आपका सफर सुरक्षित हो।

यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे में सफर करते हुए इन बातें का रखें ख्याल-

1. यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने हल्के वाहनों के लिए 100किमी. प्रति घंटे की गति को घटाकर 80 किमी. प्रति घंटा निर्धारित कर दिया है।

2. भारी वाहनों के लिए 60 किमी.प्रति घंटे की गति निर्धारित की गई है।

3. हाइवे पर चलते वक्त अपनी लेन न बदलें और निर्धारित गति सीमा में ही गाड़ी चलाएं।

4. दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट के प्रयोग अवश्य करें।

5. यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लो और फास्ट ड्राईवर्स के लिए अलग लेन हैं इसलिए अपने वाहन और गति के लिए निर्धारित लेन में ही गाड़ी चलाएं।

6. हाईवे पर ओवरटेक करने के लिए थर्ड राइट लेन सुनिश्चित की गई है। थर्ड राइट लेन में धीरे गाड़ी चलाना नियमों के खिलाफ है। इस लेन का प्रयोग गाड़ी ओवटेक करने के लिए करें।

7. एक्सप्रेस वे पर रात में लो बीम पर गाड़ी चलाएं। हाई बीम रखने से सामने वाले को आपकी दूरी का अंदाजा लगाने में मुश्किल होती है।

8. युमना एक्सप्रेस वे पर साइन बोर्ड का हमेशा ख्याल रखें। खास कर कोहरे के समय में यह दुर्घटना से बचा सकते हैं।

9. हाईवे पर चलते हुए ओवरलोड लॉरी और ट्रक से दूरी बनाए रखें।

10. इस समय कोहरे के वक्त अपनी स्पीड लिमिट, वाहन के इंडीकेटर्स और लेन का खास ख्याल रखने से बिना किसी नुकसान के आप सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे। साभार-हिन्दुस्तान न्यूज़

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version