गाज़ियाबाद,जीडीए की सील तोड़कर किया निर्माण, एक पर रिपोर्ट

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के मकनपुर गांव में जीडीए द्वारा लगाई गई सील तोड़कर अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ अवर अभियंता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर मकान को सील किया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जीडीए प्रवर्तन जोन छह के अवर अभियंता महेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इंदिरापुरम के मकनपुर गांव में खसरा संख्या 1342 और 1343 में राजकुमार त्यागी बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा रहे थे। जीडीए ने नोटिस जारी कर निर्माण को सील कर दिया था। अवर अभियंता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सील तोड़कर निर्माण किया जा रहा था। इस पर इंदिरापुरम थाने में निर्माणकर्ता के खिलाफ तहरीर दी गई। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। साभार- अमर उजाला

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version