सात नेशनल हाईवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, लाखों यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

योगी सरकार का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट- गंगा एक्सप्रेसवे आने वाले सालों में लाखों यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत का सबब बनेगा।  एक्सप्रेसवे न केवल प्रयागराज से मेरठ तक का सफर आसान करेगा, बल्कि कई जिलों से नेशनल हाईवे के जरिए इस पर आसानी से पहुंचा -उतरा जा सकता है। यही नहीं इस एक्सप्रेसवे तक कुछ अहम जगहों से भी पहुंचने के लिए राज्यमार्ग भी जरिया बनेंगे। 12 जिलों से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे से सात राष्ट्रीय राजमार्ग, छह राज्यमार्ग, एक एक्सप्रेसवे व तीन जिला मार्ग जुड़कर इसे जनता के लिए और उपयोगी बनाएंगे।

यूपीडा ने 594 किमी के इस एक्सप्रेसवे के रूट में 17 इंटरचेंज प्रस्तावित किए हैं। इनके जरिए ही नेशनल  हाईवे व अन्य हाईवे से लोग इस एक्स्प्रेसवे पर चढ़ या उतर सकेंगे। एक्सप्रेस-वे की शुरुआत मेरठ में मेरठ- बुलंदशहर (राष्ट्रीय राजमार्ग 334) से होगी। इसके बाद हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर(राष्ट्रीय राजमार्ग 24) से इंटरचेंज के जरिए इस एक्सप्रेस पर आया सकता है। मेरठ में यह एक्सप्रेसवे कुल 15 किमी का होगा। संभल में बबराला- चंदौसी (राष्ट्रीय राजमार्ग 509) से  भी यात्रियों इस पर चढ़ने की सहूलियत होगी। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे , लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के नजदीक गुजरेगा।

लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से भी एक्सप्रेसवे वे चढ़ा उतरा जा सकता है। यहां भी एक इंटरचेंज बनाने की तैयारी है। उन्नाव में यह एक्सप्रेसवे सबसे ज्यादा 105 किमी लंबा होगा। ऐसे में उन्नाव भविष्य में यात्रियों उतरने व चढ़ने का बड़ा केंद्र बनेगा। इसके बाद एक्सप्रेसवे रायबरेली में प्रवेश करेगा। यहां पर लालगंज- रायबरेली (राष्ट्रीय राजमार्ग 27) व रायबरेली- ऊंचाहार ( राष्ट्रीय राजमार्ग 30) गुजर रहे हैं। यहां दो इंटरचेंज बनेंगे। इसके रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचा या उतरा जा सकता है।

रायबरेली के बाद एक्सप्रेस-वे का आखिरी पड़ाव  प्रयागराज में प्रयागराज बाईपास होगा जो राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से जुड़ा है। यूपीडा के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर जमीन अधिग्रहण के साथ ही आसपास के इलाकों को तेजी से बुनियादी सुविधाओं समेत तेजी से विकास होना शुरू हो जाएगा।

यह राज्यमार्ग व जिला मार्ग भी गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे 

बुलंदशहर- गढ़मुक्तेश्वर (राज्यमार्ग 65)
हसनपुर-अनूपशहर  (प्रमुख जिला मार्ग 162)
अनूप शहर- मुरादाबाद (अन्य जिला मार्ग )
चंदौसी- बदायूं (राज्य मार्ग संख्या 125)
बदायूं- बरेली (राज्य मार्ग संख्या 33)
फर्रुखाबाद- शाहजहांपुर (राज्य मार्ग संख्या 29)
बिलग्राम- सांडी ( राज्य मार्ग संख्या 138)
कन्नौज- हरदोई  (राज्य मार्ग संख्या 21)
लालगंज- अजहेरा कालाकांकर (प्रमुख जिला मार्ग 102)साभार-हिन्दुस्तान न्यूज़

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version