महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा निगम परिसर में संयुक्त रुप से की गई जनसुनवाई

गाजियाबाद नगर निगम के कार्यालय में प्रतिदिन नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा जन समस्याओं का समाधान किया जाता है।

जन चौपाल की तर्ज पर नगर आयुक्त महोदय तथा माननीय महापौर द्वारा समय-समय पर संयुक्त रूप से जन समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाता है ताकि जनता व सम्मानित पार्षदों के कुछ मुद्दे जिन पर दोनों का निर्णय आवश्यक होता है उस हेतु संयुक्त जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है

आज की जनसुनवाई में सभी दलों के सम्मानित पार्षदों ने हिस्सा लिया जिनमें रेखा जैन,वीरेंद्र त्यागी, नरेश जाटव व अन्य पार्षदों सहित अधिकारियों में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एसबीएम नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version