नगर निगम ने सीएंडडीएस को भेजा 6.39 करोड़ की रिकवरी का नोटिस

गाजियाबाद। एसटीपी की मरम्मत का काम सिर्फ कागजों में किए जाने के मामले में नगर निगम ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को 6.39 करोड़ की रिकवरी का नोटिस भेजा है। नगर आयुक्त की ओर से गठित तीन अफसरों की जांच कमेटी ने भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी के सिर्फ कागजों में मरम्मत कराए जाने के आरोपों को सही पाया था। ऐसे में अब निगम ने इस रकम की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मामला 2013-14 का है। नगर निगम ने डूंडाहेड़ा एसटीपी के चार रिएक्टरों की मरम्मत का ठेका जल निगम की सीएंडडीएस यूनिट को दिया था। 6.39 करोड़ रुपये भी नगर निगम ने वर्ष 2014 में ही सीएंडडीएस को ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद भी मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई थी। भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने बीते सितंबर माह में यह मुद्दा उठाया था। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने इस मामले में तीन अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएंडडीएस पर लगे आरोप सही पाए थे। उन्होंने जल्द ही सीएंडडीएस को दी गई पूरी रकम की रिकवरी की बात कही थी। अब नगर निगम की ओर से सीएंडडीएस को 6.39 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस भेजा गया है।साभार-अमर उजाला

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version