खादी सिल्क की साड़ियों में दिखेंगी अब खाकी पहनने वाली दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही

दिल्ली पुलिस की महिला सिपाहियों का पहनावा अब बदलने वाला है। जल्द ही महिला सिपाही अब खादी सिल्क की साड़ियों में नजर आएंगी। दिल्ली पुलिस ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) को 836 खादी सिल्क साड़ियों का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर का मूल्य 25 लाख रुपये है। आयोग इस ऑर्डर को दो से कम माह में पूरा करेगा।

केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली पुलिस से मिले खरीद ऑर्डर से खादी की बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है। इससे खादी कामगारों को भी मजबूती मिलेगी। सक्सेना ने कहा कि खादी सबसे आरामदायक कपड़ा है। आम लोगों, विशेषकर युवाओं के साथ विभिन्न सरकारी निकायों द्वारा इसे अपनाया जा रहा है।साभार-अमर उजाला

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version