गाजियाबाद,फरवरी में नगर निगम जारी करेगा म्युनिसिपल बांड

गाजियाबाद। लखनऊ नगर निगम के बाद गाजियाबाद नगर निगम अब फरवरी 2021 तक अपना म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। शासन ने नगर निगम अधिकारियों से बांड जारी करने के संबंध में अपडेट रिपोर्ट मांगी है। अब निगम अधिकारी बांड जारी करने से पहली औपचारिकताएं पूरा करने में जुटे हैं। गाजियाबाद प्रदेश का दूसरा नगर निगम होगा जो म्युनिसिपल बॉन्ड जारी कर मार्केट से पैसा जुटाएगा।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम को बॉन्ड जारी करने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद नगर निगम इसके लिए करीब 75 फीसदी तैयारी पूरी कर चुका है। सेबी से अधिकृत एजेंसी से क्रेडिट रेटिंग कराई जा चुकी है। निगम अधिकारियों का दावा है कि गाजियाबाद नगर निगम को ए-प्लस क्रेडिट रेटिंग मिली है।

किसी भी नगर निगम को बॉन्ड जारी करने से पहले उसकी तीन साल की बैलेंस शीट देखी जाती है। उसमें देखा जाता है कि बीते तीन साल में उसकी आमदनी नेगेटिव तो नहीं रही है। ऐसे में अब नगर निगम अपनी तीन साल की बैलेंस शीट तैयार कराकर नगर विकास विभाग को भी भेजेगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि बांड जारी करने से पहले की प्रक्रिया जनवरी माह में ही पूरी कर ली जाएंगी और प्रयास रहेगा कि फरवरी माह में नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड मार्केट में आ जाए।

नगर विकास विभाग के अधिकारी ले रहे अपडेट
म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने को लेकर कुछ दिनों पूर्व ही लखनऊ में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके अलावा नगर विकास विभाग के अधिकारी भी नगर निगम से बॉन्ड जारी करने की तैयारियों की अपडेट ले रहे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि बॉन्ड जारी करने की तैयारियां निगम की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।साभार-अमर उजाला

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।साभार-अमर उजाला 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version